Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमानगंज में टेम्पो पलटा, 8 घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने पेश की मिसाल, समय रहते बचीं कई जिंदगियां

Author Image
Written by
Bureau Report

*हनुमानगंज में टेम्पो पलटा, 8 घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने पेश की मिसाल, समय रहते बचीं कई जिंदगियां

*मानवीय पहल / सड़क हादसा
महराजगंज।
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महाराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित टेम्पो अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अपने निजी साधन टेंपो UP 56T 8570 से निचलौल की तरफ जा रहे थे। हादसे के समय वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच वहां मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना समय गंवाए सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी तत्परता के चलते घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे कई लोगों की हालत बिगड़ने से बच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं, जिनकी स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष नजर बनी हुई है।
अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के समय आम लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता ही घायलों के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहन और सम्मान भी दिया जाता है।
डॉक्टरों का कहना है कि दुर्घटना के तुरंत बाद यदि घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचा दिया जाए, तो गंभीर से गंभीर स्थिति में भी जान बचाई जा सकती है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को संवेदनशील बनते हुए आगे आने की जरूरत है। साथ ही साथ घायलों के परिवार वालों ने पत्रकार आनंद गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement Box

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें