Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
थाना चौक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुबनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शैलेश्वरी त्रिपाठी ने की।
इस दौरान मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा,अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनाना है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए उनसे इन कुप्रथाओं का विरोध करने का आह्वान किया गया। टीम द्वारा छात्राओं को 1090, 1076, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव, प्रधानाध्यापिका शैलेश्वरी त्रिपाठी, अध्यापिका सीमा पाण्डेय, प्रतिमा पटेल, सुनीता जायसवाल, शिक्षक वीरेंद्र भारती, पुष्पा शुक्ला, लेखाकार सुनील पांडेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें