Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अभिभावक सम्मेलन में मेधावी छात्र हुए सम्मानित, शिक्षा के साथ अनुशासन व नवाचार पर दिया गया जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

अभिभावक सम्मेलन में मेधावी छात्र हुए सम्मानित, शिक्षा के साथ अनुशासन व नवाचार पर दिया गया जोर
—- दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्रों को किया पुरस्कृत
Up times samachar
महराजगंज । उप संपादक उमेश चौरसिया
चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर प्रगति पत्र एवं पुरस्कार सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी लक्ष्मण नाथ ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थाना चौक के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश झां ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ना ही आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को सदैव अपडेट रहने, कर्तव्य बोध के साथ आगे बढ़ने तथा अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्य, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी से किया गया प्रयास ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिंद्र यादव ने कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो लगन,परिश्रम और संघर्ष को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सफलता बड़े और कठिन संघर्षों का परिणाम होती है और विद्यार्थियों का छोटा-छोटा प्रयास भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युगपुरुष महंथ दिग्विजयनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रमोद कुमार सिंह तथा संचालन पूनम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद त्रिपाठी,सविता सिंह,साक्षी पांडेय,निर्मला चौधरी, शैलेश कुमार राय, देवेंद्र प्रताप सिंह,अश्वनी तिवारी, मदन प्रसाद,आकाश राव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें