Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत, मौके पर मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Bureau Report

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत, मौके पर मचा हड़कंप
ठूठीबारी/महाराजगंज। रिर्पोट/ विप्लव मद्धेशिया
*घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया
महराजगंज
जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना चौराहे पर मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
मृतक की पहचान रामबचन (27 वर्ष) पुत्र बुद्धु निवासी मथौली, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी कार्य से पुरैना चौराहे पर मौजूद था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दृश्य बेहद भयावह हो गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में शामिल ट्रेलर को भी कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें