Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा कंपोजिट विद्यालय बागापार का वार्षिकोत्सव

Author Image
Written by
Bureau Report

मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा कंपोजिट विद्यालय बागापार का वार्षिकोत्सव
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
सदर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बागापार में सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता डॉ.अरुण मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुदामा प्रसाद, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि एवं जिलाध्यक्ष अजय पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, बैज एवं मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। कंपोजिट विद्यालय बागापार के छात्र इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो किसी भी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों से कम नहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।
विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता डॉ. अरुण मिश्रा ने कहा कि सफलता के पीछे कठोर परिश्रम और लगन का होना अत्यंत आवश्यक है। बेसिक शिक्षा के विद्यार्थी आज अपने समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन से नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता से बालिका शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एक शिक्षित बालिका पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों के छात्र अपनी प्रतिभा के बल पर नई पहचान बना रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि छात्र ही शिक्षक की असली पूंजी होते हैं, जिन्हें जितना तराशा जाएगा वे उतना ही निखरकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया तथा विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का निरीक्षण भी किया। सम्मानित छात्रों में कक्षा 1 से सत्यम, कक्षा 2 से श्रेय चौहान, कक्षा 3 से पर्व प्रजापति, कक्षा 4 से गुनगुन, कक्षा 5 से अस्मिता, कक्षा 6 से आशीष, कक्षा 7 से साहिल वर्मा तथा कक्षा 8 से शिवम कुमार शामिल रहे। वहीं राधिका को ‘बेस्ट स्टूडेंट’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सर्वोदय परीक्षा में सफल छात्राओं शिवांगी, लक्ष्मी, अर्पिता, मुनीता, अनामिका तथा राष्ट्रीय आय परीक्षा में सफल शिवम कुमार को भी सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकलव्य-द्रोणाचार्य थीम डांस, कॉमेडी डांस, “संदेशे आते हैं”, “तिरंगा ऊंचा रहेगा”, हरियाणवी डांस और नारी शक्ति जैसे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं।
ग्राम प्रधान बागापार विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों के नामांकन और उपस्थिति में लगातार सुधार हुआ है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक देवेंद्र नाथ यादव,सतीश चौधरी, रूपाली राय, रागिनी सिंह, दीपाली, विनीता पटेल, स्नेहप्रभा गौतम, अंजनी देवी तथा गिरिजेश कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर शिवपूजन प्रसाद, राधेश्याम यादव, रामचंद्र, रामबिजुल, उमेश मिश्रा, उपेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र शुक्ल, रामचंद्र दिवाकर, ध्वज सिंह, अमरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राकेश वर्मा, वेद प्रकाश मिश्र, संतोष तिवारी, महेंद्र यादव, बैजनाथ गुप्ता, अवनीश वर्मा, अखिलेश मिश्र, राजेश धारिया, रामराज चौरसिया, कविता गौतम, बबीता वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें