काला झंडा दिखाकर विरोध करने पहुंचे जनहित किसान पार्टी के नेता गिरफ्तार
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज चौरसिया और महामंत्री वीरेंद्र चौरसिया को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ काला झंडा दिखाकर विरोध जताया।
बताया जा रहा है कि जनहित किसान पार्टी के पदाधिकारियों का आरोप है कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा लगातार बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया का अपमान किया जाता रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजभर ने कभी भी बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया की जयंती या पुण्यतिथि पर उन्हें याद नहीं किया, जबकि देशभर में विभिन्न संगठनों और दलों के लोग उनकी जयंती और पुण्यतिथि मनाते हैं।
इसी मुद्दे को लेकर जनहित किसान पार्टी के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर सोमवार ko विरोध जताने पहुंचे और काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर पिछड़े वर्ग की राजनीति की बात करते हैं, लेकिन चौरसिया समाज की उपेक्षा करते हैं और उनका नाम तक नहीं लेते। उन्होंने लोगों से ऐसे नेताओं से सावधान रहने और मतदान के समय सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की।
जनहित किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा।





















