Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नौतनवा इंटर कॉलेज के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

Author Image
Written by
Bureau Report

नौतनवा इंटर कॉलेज के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

— स्थानीय लोगों में चर्चा—राजस्व कर्मी की मिलीभगत से भूमाफिया सक्रिय, जांच की मांग तेज
Up times samachar
नौतनवा। अम्बिका दत्त चौबे
नगर क्षेत्र के नौतनवा इंटर कॉलेज के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इस पूरे प्रकरण में राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि उक्त भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी है। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि स्थानीय लेखपाल कृष्ण गोपाल की कथित मिलीभगत के कारण भूमाफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जमीन की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होती है, उसी विभाग के कर्मचारी पर यदि सवाल उठने लगें तो सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मामले को लेकर जब स्थानीय लेखपाल कृष्ण गोपाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे पहले मामले की पुष्टि कर लेंगे, उसके बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे। हालांकि उनके इस जवाब से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोगों में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं अवैध निर्माण में अंदरखाने मिलीभगत तो नहीं है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो नौतनवा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

Advertisement Box

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें