Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनऊपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, पुलिस जांच में जुटी।

Author Image
Written by
Bureau Report

जनऊपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, पुलिस जांच में जुटी
सुलतानपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जनऊपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने बताया कि जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस बल भेजकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें