महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में रंगों का महासंगम
🎉 होली मिलन समारोह में गूंजा प्रेम, सौहार्द और राष्ट्रभाव का संदेश 🎉
Up Times Samachar
महराजगंज | उप संपादक: उमेश चौरसिया
महराजगंज। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को रेशमी डोर से जोड़ने वाला प्रेम, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का भव्य उत्सव है। यह पारंपरिक पर्व भारतीय संस्कृति की महानता का प्रतीक है,जो प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभावना जागृत करता है।
उक्त विचार अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने 4 मार्च,बुधवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप योग परिवार,बिस्मिल नगर महराजगंज द्वारा किया गया। अति विशिष्ट अतिथि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय मोहन भास्कर ने कहा कि होली भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाकर उसमें रंग और उमंग भरने का कार्य करती है। विविधता में एकता ही इस रंगोत्सव के महात्म्य को दर्शाती है।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। योगी आलोक सूर्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल (317 सिसवा विधानसभा) ने भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा सुनाते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली अच्छाई पर बुराई और सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। जिलासंचालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि बसंत का आगमन जहां नए उल्लास का संचार करता है, वहीं होली उसी उत्साह की अभिव्यक्ति है। योग गुरु संजय पटेल ने होली को मेडिटेशन योग से जोड़ते हुए कहा,“सच्ची होली वही है, जिसमें केवल शरीर ही नहीं, आत्मा भी रंग जाए।”
🎤 कव्वाली और हास्य कविता ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पटेल ने प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने कहा कि होली हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधनों को तोड़कर भाईचारे का संदेश देती है।
रुखसार बेगम और गुलाम हुसैनी की टीम द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं राकेश अग्रहरी की हास्य कविता ने ठहाकों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।
🌸 फूलों की होली और सामूहिक नृत्य रहा आकर्षण
इस वर्ष समारोह का प्रमुख आकर्षण फूलों की होली, पारंपरिक मिठाइयों का रसास्वादन,आपसी गले मिलकर शुभकामनाएं देना, ठंडई का आनंद तथा अंत में सामूहिक नृत्य रहा। कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के साथ होली के कबीरा गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक पंकज विश्वास ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया तथा हास्यासन कराकर पूरे परिसर में हंसी और उल्लास का वातावरण बना दिया। बड़ी संख्या में गणमान्य रहे उपस्थित समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बलराम निगम, देवेश कुमार पांडे, सुधाकर, एडवोकेट राजेश पटेल, अजय अग्रहरि, इं. मनोहर प्रजापति, सेवानिवृत्त प्राचार्य छविनाथ सिंह, नित्यानंद त्रिपाठी, संदीप यादव, अखिलेश शर्मा, अश्विनी पटेल, शीतल मिश्रा, राम मिलन चौरसिया, शंभू गौड़, उमेश चौरसिया (वरिष्ठ पत्रकार), सुधाकर पटेल, ब्रह्मानंद, अशोक, एडवोकेट कपिल देव प्रजापति, सोमनाथ गुप्त, श्याम बिहारी गुप्त, विनय कुमार निगम, राजेंद्र गुप्त, विजय बहादुर शर्मा, संत कुमार वर्मा, पूर्व सभासद पप्पू पटेल, कन्हैया, मनोज कुमार जायसवाल, सुरेंद्र वर्मा, विश्व नंद पटेल, राजेश जायसवाल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




















