तिकुनिया में जुटे पत्रकार, इंस्पेक्टर के खिलाफ आंदोलन तेज
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
( यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर)
सुल्तानपुर मदनपुर पनियार में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में पत्रकार संगठन अब खुलकर मैदान में उतर आया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में पत्रकार तिकुनिया स्थल पर पहुंचकर एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
पत्रकारों का साफ कहना है कि जब तक लम्भुआ इंस्पेक्टर धीरज कुमार को हटाया नहीं जाता, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। पत्रकारों ने इसे सम्मान और अधिकार की लड़ाई बताते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस आंदोलन को मजबूती देते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता और भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने भी पत्रकारों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। दोनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर पत्रकारों के साथ खड़े नजर आए।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह आंदोलन प्रशासन पर कितना दबाव बना पाता है और पत्रकार अपनी इस लड़ाई को कहां तक ले जाते हैं। फिलहाल तिकुनिया में माहौल गर्म है और आगे की रणनीति को लेकर लगातार बैठकें जारी हैं।





















