Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसपी ने शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ पर्व मनाने की अपील की

Author Image
Written by
Bureau Report

एसपी ने शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ पर्व मनाने की अपील की

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुलतानपुर

Advertisement Box

होली के पावन पर्व को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुलतानपुर पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाया जाए।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। डीजे और साउंड सिस्टम ध्वनि प्रदूषण नियमों के अनुरूप संचालित किए जाएं तथा रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न किया जाए। शराब पीकर वाहन चलाना, स्टंट करना, तेज गति से वाहन चलाना या तीन सवारी बैठाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों के उपयोग की अपील की गई है। किसी के ऊपर जबरन रंग डालने या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एडवाइजरी में साइबर सतर्कता पर भी विशेष जोर दिया गया है। होली के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन या ऑफर देने वाले संदिग्ध हाइपरलिंक/यूआरएल को न खोलने की सलाह दी गई है, ताकि निजी और वित्तीय जानकारी सुरक्षित रहे।
मजहबी स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में रंग डालने से बचने तथा अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने की हिदायत दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना या यूपी-112 पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांति भंग, मारपीट या कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अंत में सुलतानपुर पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सभी के सामूहिक प्रयास से होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जाएगा !!

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें