Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क

Author Image
Written by
Bureau Report

होली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
(यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर)

अखण्डनगर/सुल्तानपुर
थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह एवं पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय एवं थाने के समस्त पुलिस फोर्स के साथ अखण्डनगर अलीपुर राहुलनगर बेलवाई में किया फ्लैग मार्च
04 मार्च 2026 होली पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अखण्डनगर संत कुमार सिंह एवं पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ अखण्डनगर अलीपुर राहुलनगर बेलवाई के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में व्यापक रूट मार्च किया इस दौरान थानाध्यक्ष अखण्डनगर संत कुमार सिंह एवं पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय की संयुक्त टीम ने संवेदनशील स्थलो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा का संदेश दिया।
रूट मार्च के दौरान थानाध्यक्ष अखण्डनगर एवं पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर ने स्थानीय नागरिकों व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए होली पर्व को आपसी भाईचारे सद्भाव एवं शान्ति के के साथ मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि त्यौहारों की गरिमा बनाए रखना हम सभी सामुहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें उन्होंने पर्व के दौरान विघुत पेयजल स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखण्डनगर ने बताया कि अखण्डनगर अलीपुर राहुलनगर बेलवाई में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस कर्मी की तैनाती ड्रोन एवं सीसी टीबी कैमरे से निगरानी तथा निरंतर गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी
रूट मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि शासन के मंशानुसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement Box

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें