जयंसिंहपुर में नाबालिग के अपहरण व जबरन शादी के दबाव का मामला, मुकदमा दर्ज
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर
सुलतानपुर। थाना जयंसिंहपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण, जबरन शादी का दबाव बनाने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी लगभग 17 वर्षीय बेटी को दिवाकर पुत्र हृदयराम कोरी निवासी ग्राम देनवा थाना गोसाईगंज ने मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया । आरोप है कि आरोपी ने किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का दबाव बनाया । और सिंदूर मांग में भरकर पीड़िता को पीड़िता के घर भेज दिया , घटना बाद पीड़िता के भाई को आरोपी ने बुलाया और पीड़ित के भाई से जबरन समझौता लिखवा लिया । परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना जयंसिंहपुर पहुंचकर तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 352 व 351(3) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता मुकदमा दर्ज कर । विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा है।





















