*सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस_वे पर कंटेनर टैकर टक्कर एक की मौत दूसरा चालक घायल नींद आने से हुआ हादसा गैस रिसाव से ट्रैफिक रोका गया*
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस,वे पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। हलियापुर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े गैस टैकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसा में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद टैकर से गैस रिसाव शुरू हो गया। जिसके चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस,वे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया था। यह घटना माइल स्टोन 87,500 पर हुई। जानकारी के अनुसार यूपी 15 सीटी 3002 नंबर का एक टैकर सड़क किनारे खड़ा था। हरियाणा नंबर एचआर 38 26102 का एक कंटेनर जो गुरुग्राम से पटाना जा रहा था। नींद के झोंके के कारण उसने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण
टैकर से तरल पदार्थ सड़क पर फैल गया और गैस का रिसाव भी शुरू हो गया सूचना मिलते ही हलियापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि पुलिस बल के साथ राहत बचाव कार्यों की निगरानी की। दमकल कर्मी गैस रिसाव को रोकने के प्रयास में जुटे रहे। मृतक की पहचान सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेज दिया गया। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।




















