Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, ब्लॉक परिसर में उमड़ा जनसैलाब

Author Image
Written by
Bureau Report

विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, ब्लॉक परिसर में उमड़ा जनसैलाब
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज।
नौतनवा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक परिसर में सादगी, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री मद्धेशिया ने केक काटकर विधायक श्री त्रिपाठी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि विधायक श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नौतनवा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा वातावरण उत्साह,उमंग और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित मिश्रा,मुन्नू पांडेय,सोनू मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया,गजाधर दुबे, संजय यादव, उमेश यादव, गणेश मद्धेशिया, अखिलेश सिंह, बच्चू सिंह, गुड्डू खां, राजू पासवान, राजकुमार पासवान, संजय तिवारी, रामबेलास निषाद, तारकेश्वर चौहान, बैजनाथ यादव एवं विनय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें