Written by
Bureau Report
- वनग्राम बलुअहिया में यंग हेल्प फाउंडेशन का सराहनीय पहल,जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था यंग हेल्प फाउंडेशन ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए वनग्राम बलुअहिया में एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान किया। संस्था के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्यादान संस्कार संपन्न कर सामाजिक सहभागिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
संस्था द्वारा न केवल विवाह कार्यक्रम में आवश्यक सामग्री एवं सहयोग उपलब्ध कराया गया,बल्कि परिवार को भावनात्मक संबल भी दिया गया,जिससे विवाह समारोह गरिमापूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सका। इसी क्रम में टीम ने खोस्टा क्षेत्र में 11 हजार बोल्ट करंट की चपेट में आकर दिवंगत हुए व्यक्ति के शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें यथासंभव आर्थिक एवं नैतिक सहायता प्रदान की। संस्था के सदस्यों ने परिजनों का दुःख साझा करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था के संस्थापक कमलेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर,पीड़ित और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर संरक्षक मुन्नालाल चौधरी,सक्रिय सदस्य नागमणि कुमार, बैजनाथ,रोशन,धर्मेंद्र, रघुनाथ, प्रवेश,अजय चौहान,धर्मवीर सहित टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यंग हेल्प फाउंडेशन परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
संस्था ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।





















