Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्र पुलिस अनुभव कार्यक्रम (SPEL 3.0) के तृतीय चरण का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

छात्र पुलिस अनुभव कार्यक्रम (SPEL 3.0) के तृतीय चरण का आयोजन
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ (उ.प्र.) द्वारा संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) 3.0 के तृतीय चरण के तहत कोतवाली नगर सुल्तानपुर में छात्र-छात्राओं को पुलिसिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक श्री जितेंद्र राय ने चयनित विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को क्रमबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने पुलिस विभाग एवं थाने के परिचय, थाना कार्यालय के कार्य, विभिन्न अभिकरणों की भूमिका, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का विधिक ज्ञान, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, घटनास्थल का निरीक्षण, वीट प्रबंधन, किशोर न्याय, नशा मुक्ति, साइबर अपराध तथा महिला थाना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर गनपत सहाय पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर के जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) डॉ. शाहनवाज आलम एवं डॉ. शकील अहमद, तथा SPEL कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार गुप्ता (राणा प्रताप पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर) उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्राधिकारी (CO) श्री सौरभ सामंत, थाना प्रभारी (SHO) श्री संदीप कुमार, उपनिरीक्षक श्री प्रदीप यादव एवं श्री कृष्ण पाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की प्रक्रियाओं तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें