Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण संपन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण संपन्न
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ स्काउट/गाइड ध्वजारोहण के साथ हुआ।
यह प्रशिक्षण शिविर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में दिनांक 23 फरवरी 2026 से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट/गाइड प्रशिक्षक रोहन कुमार यादव ने छात्राओं को प्रार्थना, झंडा गीत,नियम,प्रतिज्ञा, इतिहास,स्काउटिंग की मूल अवधारणाएं,ध्वज शिष्टाचार एवं उसके सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षक ने बताया कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास हेतु एक सशक्त नैतिक संहिता है। प्रतिज्ञा ईश्वर, धर्म, देश और सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाती है,जबकि नियम दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन,आत्मनिर्भरता और साहसपूर्ण आचरण का संदेश देते हैं।
प्रशिक्षण में आर्यमन विश्वकर्मा एवं विद्यालय के स्काउट शिक्षक शेषमणि विश्वकर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। समापन सत्र में विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह एवं प्रशिक्षकों ने छात्राओं को प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह, अनुशासन व समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्या सपना सिंह सहित शिक्षकगण— विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ल, शेषमणि विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय, सरिता मिश्रा, गिरिजेश शर्मा, कमलेश वर्मा तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें