Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक*

Author Image
Written by
Bureau Report

*होली पर निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक*

*2 मार्च को रात्रि 12:50 पर होलिका दहन व 4 मार्च को मनाई जाएगी होली*

Advertisement Box

स्थानीय संगठन हिन्दू कल्याण मंच के आगामी कार्यक्रम नरसिंह शोभायात्रा को लेकर कार्यकारिणी की बैठक “मंच सभागार” सिसवा बाजार पर सम्पन्न हुई | बैठक में होली महापर्व पर निकाली जाने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा की रूप रेखा तय किया गया एवम् जिम्मेदारियों को सभी कार्यकर्ताओ मे वितरण किया गया l
मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि होली महापर्व को लेकर पुरोहितों द्वारा पूर्णिमा पर इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 2 मार्च को रात्रि 12:50 पर होलिका दहन होगी एवं 4 मार्च को होली महापर्व मनाया जाएगा व इसी शुभ दिन भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। होली महापर्व पर निकाली जाने वाली नरसिंह शोभायात्रा इस वर्ष पहले से अधिक भव्य होगी, इस वर्ष शोभायात्रा का नेतृत्व के लिए महंत श्री शिवनारायण दास जी महाराज (श्री राम जानकी मंदिर, सोनौली महाराजगंज) एवं महंथ श्री शंभू नाथ जी महाराज (श्री राम जानकी मंदिर बेलहिया) द्वारा किया जायेगा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर के सह विभाग प्रचारक अजीत भाई साहब का बौद्धिक के बाद शोभायात्रा पूर्व की भाँति इस वर्ष भी प्रातः 8 बजे से श्री रामजानकी मन्दिर प्रांगण से काली मंदिर,स्टेट चौक होते हुए सब्जी मंडी मार्ग से श्री श्याम मन्दिर होकर रेलवे स्टेशन से पुरानी पुलिस चौकी व गोपाल नगर होकर श्री श्री १००८ हनुमानजी गढ़ी मन्दिर तक जायेगी | पुनः वापसी मे गोपाल नगर चौराहे होकर अमरपुरवा होते हुए श्री रामजानकी मन्दिर पर समाप्त होगी l पूर्व की भाँति सभी लोगो से निवेदन है कि शोभायात्रा में शामिल हो व शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासी शोभायात्रा मार्ग पर मटकी बांधे जिसे शोभायात्रा के माध्यम से फोड़ा जायेगा l इस बैठक मे अमित पूरी, नितेश कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव, विकास जायसवाल, मोहन रौनियार, रविराज जायसावाल, विवेक जायसावाल, अंकित लाठ, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसावाल, विशाल सिंह, राजकुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, आशीष अग्रवाल, अंकित केडिया, श्यामदत्त पाण्डेय, योगेश जायसवाल, सुनील रौनियर व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे l

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें