Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पंचायत की बैठक में 2026-27 की कार्ययोजना व 62.73 करोड़ का बजट पास

Author Image
Written by
Bureau Report

*जिला पंचायत की बैठक में 2026-27 की कार्ययोजना व 62.73 करोड़ का बजट पास*
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर।जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में कार्यवाही संपन्न हुई। कोरम पूरा रहने के बाद बैठक की शुरुआत हुई और अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने कार्यवाही का संचालन किया।बैठक में सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।सदन ने पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट में आय 98.74 करोड़ रुपये और व्यय 89.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जबकि वर्ष 2026-27 के मूल बजट में आय 62.73 करोड़ रुपये एवं व्यय 54.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।जनपद के मनरेगा का लेबर बजट 29,431.94 लाख रुपये अनुमोदित किया गया। साथ ही वर्ष 2026-27 की करदाता सूची को भी सदन ने मंजूरी दी।आईजीआरएस, शासन एवं याचिका समिति के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को धन की उपलब्धता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दुकानों व कारखानों के लाइसेंस शुल्क दरों में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें