*पति-पत्नी के विवाद का महिला* *थाना पुलिस ने कराया* *सुखद समाधान, कराई* *विदाई*
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर
सुलतानपुर जनपद में महिला थाना पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा दिया गया। पुलिस के प्रयासों से दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ और पत्नी की पति के साथ विदाई कराई गई, जिससे दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया।
यह कार्य पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप दंपति ने पुराने विवादों को भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि यह प्रकरण काफी समय से विवादित चल रहा था, जिससे दोनों परिवार भी मानसिक रूप से परेशान थे। महिला थाना पुलिस की संवेदनशील पहल और सकारात्मक प्रयासों से दोनों पक्षों में सहमति बनी और परिवार की खुशियां लौट आईं।
दंपति के परिजनों ने महिला थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह पहल समाज में पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पुलिस की सकारात्मक भूमिका को दर्शाती है।





















