Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मगहर से पधारे वेदाचार्य दिग्विजयनाथ त्रिपाठी का ओजस्वी प्रवचन,रुद्र महायज्ञ का चौथा दिन संपन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

मगहर से पधारे वेदाचार्य दिग्विजयनाथ त्रिपाठी का ओजस्वी प्रवचन,रुद्र महायज्ञ का चौथा दिन संपन्न
—- सर्व धर्म सेवा आश्रम परिसर चिउरहा महराजगंज में चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र के चिउरहा स्थित सर्व धर्म सेवा आश्रम में आयोजित श्री श्री रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मगहर से पधारे विद्वान वेदाचार्य दिग्विजयनाथ त्रिपाठी ने अपने सारगर्भित प्रवचन से श्रद्धालुओं को धर्म,मानवता और सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया।
वेदाचार्य त्रिपाठी ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और समाज की शुद्धि का माध्यम है। उन्होंने वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों के संरक्षण और आपसी सद्भाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “धर्म का वास्तविक स्वरूप सेवा, त्याग और परोपकार में निहित है।” उनके ओजस्वी प्रवचन से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष के०पी० दूबे के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण महायज्ञ को पूर्ण कराने में पूरे मनोयोग से
जुटे हुए हैं। संरक्षक श्रीमती कविता बाई तथा कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश पटेल भी आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यज्ञ समिति के सदस्य धनंजय पटेल, देवेंद्र मणि पटेल, केशव दास, बेचू दास सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं श्री हंस आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय, चिउरहा के प्रधानाचार्य ने भी आयोजन में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण को और सुदृढ़ किया।
पूरे आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन से दिव्य वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें