Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समाचार पत्र पढ़ने की आदत से बढ़ेगा ज्ञान और जागरूकता—सिसवनिया के विद्यालय में विशेष अभियान आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

समाचार पत्र पढ़ने की आदत से बढ़ेगा ज्ञान और जागरूकता—सिसवनिया के विद्यालय में विशेष अभियान आयोजित
Up times samachar महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार विद्यालयों में विद्यार्थियों को समाचार पत्रों के महत्व से अवगत कराने के क्रम में शुक्रवार को डॉक्टर मोहन प्रसाद चिल्ड्रेन एकेडमी, सिसवनिया में ‘समाचार पत्र पढ़ो–देश दुनिया जानो’ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाचार पत्रों के शैक्षिक महत्व से परिचित कराते हुए उन्हें देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि समाचार पत्र ज्ञानवर्धन का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है। इससे न केवल सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि भाषा कौशल, लेखन शैली, तार्किक एवं विश्लेषण क्षमता का भी विकास होता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी समाचार पत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने तथा महत्वपूर्ण समाचारों पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अजय कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य योगेश कुमार पटेल ने कहा कि बदलते समय में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए समाचार पत्र पढ़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने और अपने ज्ञान को निरंतर समृद्ध करने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षकगण पवन शर्मा, श्याम बिहारी, जगदीश प्रजापति, व्यास गुप्ता, स्नेह लता पटेल, श्रद्धा पटेल, आस्था पटेल, विद्यावती पटेल, सुचिता पटेल एवं संध्या राय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विषय के प्रति विशेष रुचि दिखाई और समाचार पत्रों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें