Written by
Bureau Report
सड़क दुघर्टना में युवक की हुई मौत
बलवन्त पाण्डेय
ब्यूरो चीफ यूपी टाइम्स समाचार
जनपद सुल्तानपुर (उ.प्र)
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
अखण्डनगर से दोस्तपुर सड़क मार्ग पर नवयुग पीजी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर। घायल की पहचान राजबहादुर पाण्डेय(52) पुत्र बब्बन पाण्डेय निवासी ज़फ़रपुर अखण्डनगर सुल्तानपुर के रूप में हुई।
घायल को परिजनों द्वारा एम्बुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया जहां डाक्टर विष्णु स्वरूप यादव द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक राहुलनगर बाजार से घर लौट रहा था
घटना लगभग रात्रि 7.45बजे के घटित हुई।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संत कुमार सिंह निरीक्षक एवं राहुल नगर पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्रवाई की प्रारंभ।





















