Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खजुरिया गांव में चंडी सिद्ध कुटी में 251 कन्याओं की कलश यात्रा संग श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Author Image
Written by
Bureau Report

खजुरिया गांव में चंडी सिद्ध कुटी में 251 कन्याओं की कलश यात्रा संग श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ

— वैदिक मंत्रोच्चार,मानस कथा और रामलीला के संग नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया स्थित प्राचीन चंडी सिद्ध कुटी परिसर गुरुवार को भक्तिरस में डूब गया,जब श्री श्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ का नौ दिवसीय भव्य आयोजन विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार,शंखनाद और जयघोष के बीच 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा यज्ञस्थल से प्रारंभ होकर कसमरिया, झनझनपुर चौराहा, दरहटा, लालपुर,केवलपुर कला, चौक बाजार, करौता, पिपरा सोनाड़ी और नंदाभार सहित विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई पुनः यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यज्ञस्थल परिसर स्थित पोखरे से वैदिक रीति से पवित्र जल भरकर यज्ञाचार्य नंदमणि त्रिपाठी के सान्निध्य में कलशों की स्थापना यज्ञ मंडप में की गई। मंत्रोच्चार के बीच पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर अनुष्ठान के साक्षी बने।
आयोजन समिति के अनुसार नौ दिनों तक प्रतिदिन दिन में मानस मर्मज्ञ त्रिलोकीनाथ शास्त्री द्वारा रामचरितमानस आधारित कथा एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें धर्म,मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। वहीं रात्रि में भव्य रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का सजीव चित्रण होगा,जिससे नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी एवं अध्यक्ष उमागिरी महंथ,व्यवस्थापक अनिरुद्ध गुप्ता,ग्राम प्रधान जनार्दन patel सहित समस्त ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौक थाना पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Advertisement Box

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें