नाबालिग लड़की को बहाला फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी टाइम्स समाचार संवाददाता बलवन्त पाण्डेय
सुल्तानपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहाला फुसलाकर भगाने के आरोप में दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है यह कार्यवाही 12 घंटे के भीतर की गई है जिसमें लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है घटना 17 फरवरी 2026 को हुई थी जिसके बाद अखण्डनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र रामदुलार राजभर (उम्र 20 वर्ष)और नोटकरण पुत्र हीरालाल ( उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के अकखनसराय गांव के निवासी हैं।
इन पर थाना अखण्डनगर में मुकदमा संख्या 47/2026 के तहत धारा 137(2)87 बीएनएस और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 17 फरवरी 2026 को कलान चौराहे के पास से सुबह करीब 5:25 बजे दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया इस दौरान नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया
गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरा कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय सुल्तानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह कांस्टेबल विवेक कनौजिया और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव शामिल थी





















