बबलू सहानी ने जेईई मेन्स में 90.617 परसेंटाइल हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
— 10वीं में 92% और 12वीं में 90% अंक, प्रथम प्रयास में सफलता
Up times samachar
महराजगंज । उप संपादक उमेश चौरसिया
जनपद महराजगंज के बेलवाकाजी क्षेत्र से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। क्षेत्र के होनहार छात्र बबलू सहानी ने जेईई मेन्स परीक्षा में 90.617 परसेंटाइल प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक लगभग 90 हजार से 1 लाख के बीच रही है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर मिली इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
बबलू सहानी, चंद्रभान सहानी के पुत्र एवं श्रीमती रीता देवी के लाल हैं। उनके बाबा स्वर्गीय रामभरोष सहानी पोस्टमास्टर रहे, जिन्होंने परिवार में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पारिवारिक संस्कार, सतत परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने अपनी हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की शिक्षा साधुशरण भारद्वाज इंटर कॉलेज से प्राप्त की।
हाईस्कूल में 92% अंक
इंटरमीडिएट में 90% अंक
शुरुआत से ही मेधावी रहे बबलू ने प्रथम प्रयास में ही एटम (Atom) कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन में जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह संचार हुआ है।
इस उपलब्धि पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर भारद्वाज सिंह सहित शिक्षक सुरेश प्रसाद, विनयलाल श्रीवास्तव, अनूप कुमार, मोहन विश्वकर्मा एवं शैलेन्द्र विशाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





















