भावुक पलों में विदा हुईं छात्राएं,दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में गूंजे सफलता के मंत्र
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दें। उन्होंने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि छात्राएं अब जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ रही हैं। शिक्षा ने उन्हें सशक्त आधार प्रदान किया है, अब कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने हैं।
शिक्षिका प्रियंका पांडेय ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत ही एकमात्र मार्ग है। समारोह के दौरान कक्षा 12 की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया।
विद्यालय के शिक्षकगण विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ल, अखिलेश कनौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय एवं श्रीमती सरिता मिश्रा ने छात्राओं को परीक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा कुमारी रोशनी ने किया।





















