Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*सशस्त्र सीमा बल का सामाजिक दायित्व,बोदना गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर*

Author Image
Written by
Bureau Report

*सशस्त्र सीमा बल का सामाजिक दायित्व,बोदना गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर*

– 108 ग्रामीणों की हुई जांच

Advertisement Box

विशाल कुमार
ठुठीबारी, महराजगंज
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदना में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जनहित एवं सामाजिक दायित्व के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संयुक्त अस्पताल एसएसबी गोरखपुर और 22वीं वाहिनी के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की विस्तृत जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा, उप महानिरीक्षक चिकित्सा, डॉ. मृणाली, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा तथा डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा उपस्थित रहे और मरीजों का परीक्षण किया। आयोजन मे कुल 108 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 32 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। चिन्हित सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संयुक्त अस्पताल एसएसबी गोरखपुर में कराया जाएगा।
इस तरह के शिविरों से सीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जनविश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें