Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दसवीं के छात्रों का गुडलक व बारहवीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

दसवीं के छात्रों का गुडलक व बारहवीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह आयोजित

सिसवा बाजार
स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा खुर्द मे आज कक्षा दसवीं के एंव बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक गुडलक एंव फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्धक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जूनियर बच्चों ने कक्षा दस एंव बारह के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व पुष्प देकर आत्मीय स्वागत किया तथा “बहती हवा सा था वो’, छू लेंगे आशमाँ’, ‘तेरे जैसा यार कहाँ ’ जैसे मनमोहक कार्यक्रम एंव नृत्य आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल सत्यांश जायसवाल एंव मिस फेयरवेल ऋचा पाण्डेय को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में जूनियर बच्चों एंव विद्यालय ने उपहार एंव मेडल देकर सीनियर बच्चों का फेयरवेल किया। पूरे परिसर में उत्साह, अपनापन और विदाई की मधुर भावनाएं छाई रहीं। विद्यालय के प्रबन्धक एंव प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी होने वाली सी0बी0एस0ई की 10वी एंव 12वी की परीक्षाओं के बारे मे जानकारी देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन एंव जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के संजय सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रदीप सिंह,आलोक कुमार ,जावेद अख्तर,राम किशन पूरी,कुंदन तिवारी,दीप्ती मेहता,आलोक त्रिपाठी,सुनील दत्त, भुवनेश्वरी तिवारी, भारती, प्रतिभा,अर्चना,नीतू, उमेश यादव, अफजल खान, अमित, सुखारी आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement Box

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें