हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने अमित चौबे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
यूपी टाइम्स समाचार
फरेंदा महाराजगंज। डुमरियागंज के पूर्व विधायक और हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कथित समाजवादी नेता अमित चौबे के खिलाफ सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय में फरेंदा थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार अमित चौबे ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था जिसकी जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के संज्ञान मिलने के बाद फरेन्दा थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कराया है इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष योगेंद्र राव ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
महाराजगंज से अम्बिका दत्त चौबे की रिपोर्ट





















