*कान्हा गोशाला सोनौली का जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया*
*जिलाधिकारी ने किया रामजानकी मंदिर में पूजन अर्चन*
*जिलाधिकारी ने सोनौली बॉर्डर पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा कान्हा गोशाला सोनौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने पशु शेड, पशु आहार भंडार गृह आदि का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी महोदय ने गौशाला के गायों को गुड़ और केला खिलाया, तत्पश्चात गौशाला में पशु शेड व हरे चारे की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी महोदय ने पशु शेड सहित गोशाला की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर पंखा लगवाने और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि गोशाला को साफ–सुथरा रखें, पशुओं के लिए भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने हरा चारा, पोषक आहार, और पेयजल व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
गौशाला के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने सोनौली में स्थित राम जानकी मंदिर में पूजन अर्जन किया। उन्होंने सोनौली बॉर्डर पर कोविड से सम्बन्धित स्कैनिंग सहित अन्य इंतजामोको भी देखा। जिलाधिकारी महोदय ने सीमा पर सघन चेकिंग और स्कैनिंग आदि का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, एसडीएम नौतनवा श्री नवीन कुमार, तहसीलदार श्री कर्ण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




















