Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे महराजगंज के आठ होनहार खिलाड़ी।

Author Image
Written by
Bureau Report

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे महराजगंज के आठ होनहार खिलाड़ी ।

 

Advertisement Box

फोटो -चयनित खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए मनाली रवाना करते दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक/ शिक्षक एवं ताइक्वांडो शिक्षक

 

संवाददाता /विमलेश कुमार पांडेय हर्षोदय टाइम्स घुघली महाराजगंज

आगामी 14 जून से 16 जून 2025 तक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम के साथ जनपद महराजगंज के चयनित खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

जनपद महाराजगंज के ब्लॉक के अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में आराधना चौधरी, प्रीति निषाद, मन्जू कन्नौजिया, रियान्जली, अल्का भारती, सिमरन प्रजापति, बादल मद्धेशिया और आनंद कुमार शामिल हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन महराजगंज के पदाधिकारियों चेयरमैन रि. लेफ्टिनेंट मानवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य जीएसवीएस विजय बहादुर सिंह तथा उपाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।

प्रशिक्षक व महासचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कल 12 जून को सायं सात बजे मनाली के लिए रवाना होंगे।

उनके प्रस्थान से पूर्व विद्यालय में एक उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

संस्था दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या करूणा मणि पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, प्रभारी मनमीत पटेल, श्रवन विश्वकर्मा, राजेश कुमार तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, सीमा पांडेय, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल, राहुल जयसवाल, विमलेश पांडेय गंगेश वर्मा आदि शिक्षकों ने उम्मीद जताया है कि ये खिलाड़ी जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश में अपना और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें