Written by
Bureau Report
नौतनवा पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को किया बरामद
नौतनवा महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराधियों कि धर पकड़ तथा अपहृत नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के के लिए चलाए गए अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव के निर्देशन में मंगलवार को सुबह नौतनवा पुलिस टीम के उप निरीक्षक चंदन खरवार उपनिरीक्षक अभिनव कुमार पटेल कांस्टेबल अरविंद कुमार कनौजिया तथा महिला आरक्षी विनय लता सिंह ने खनुआ चौराहे से एक अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है उक्त आशा की जानकारी नौतनवा पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर दी।
नौतनवा से अंबिकादत्त चौबे की रिपोर्ट।




















