डाक्टर आरोग्य कंडेल बने राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी के प्रबंधक।
महराजगंज। राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी के प्रबंध समिति के चुनाव में डाक्टर आरोग्य कंडेल प्रबंधक चुने गए जबकि राजीव मिश्रा उपप्रबंधक तथा शैलेश बाजपेई अध्यक्ष व कृष्ण कुमार दुबे उपाध्यक्ष चुने गए। रविवार को निर्वाचन अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम बहादुर देख रेख में संपन्न हुआ इस अवसर पर नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री मुन्ना उर्फ देवेन्द्र राज कंण्डेल प्रधानाचार्य रविकांत जाटव सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। पूर्व गृह मंत्री श्री देवेंद्र राज कंडेल व प्रधानाचार्य रविकांत जाटव, सुभाष पटेल वेद प्रकाश , आदित्य कुमार मिश्रा शैलेश कुमार प्रजापति आदि लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिया है।
महाराजगंज से अंबिका दत्त चौबे की रिपोर्ट।




















