भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व पर रही सतर्कता।
महाराजगंज। भारत और नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क रही।नेपाल से भारत आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।एस एस बी और पुलिस के जवान नेपाल से भारत आने वाले पगडंडी रास्तों पर भी निगरानी करते हुए नजर आए। बकरा ईद की नमाज को स कुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को सुबह से ही जिलाधिकारी संतोष शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा एक साथ क्षेत्र के दौरे पर निकल गए थे और अधीनस्थों से पल पल की जानकारी लेने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिस के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे। संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। अभिसूचना सूचना इकाई के लोग भी अपने सूत्रों से जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। बकरा ईद का नमाज कुशल संपन्न हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया।
महाराजगंज से सुभाष पटेल की रिपोर्ट।





















